♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

न्याय योजना किसानों के लिए संजीवनी, सरकार ने निभाया वादा-  विकी बाबा..मजदूर, आदिवासी और किसान…

मुकेश गर्ग सूरजपुर
पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरजपुर बिंदेश्वर शरण सिंह देव विकी बाबा  ने राज्य की भूपेश सरकार द्वारा लागू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बहुत ही दूरगामी निर्णय निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को इस संकट की घड़ी में संजीवनी प्रदान करने वाला निर्णय है। पूरे देश में कहीं भी किसानों के हित में इतना महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया है। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों से वादा किया था कि उन्हें उनकी उपज का पूरा दाम मिलेगा। लोगों ने इसमें कई अड़चने लगाई, अवरोध पैदा किये लेकिन जो कहा था वो निभाया है। राजीव गांधी न्याय योजना से प्रदेश के 19 लाख किसानों को फायदा होगा। इसके लिए बजट में 57 सौ करोड़ रुपये का प्रावधान है। यह राशि किसान को चार किस्तों में दिया जाएगा, जिसके लिए जिले के सभी किसान और कांग्रेस परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े:

हे राम..! कोरिया में फिर मिला 1 कोरोना पॉजिटिव… कलेक्टर ने की पुष्टि… कोरिया में हुए 8 केस…

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों, किसानों और आदिवासियों की जेब में पैसे डालने का काम कर रही है। लोगों की जेब में पैसा आने से इसका असर व्यापार और व्यवसाय पर पड़ेगा और अर्थव्यवस्था बराबर संचालित होती रहेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठे भाजपा के नेताओं के द्वारा अब तक जिले के लोगों के लिए कोई खास प्रकार की मदद या राहत पैकेज नहीं पहुंचाया गया है। उल्टा सरकार के द्वारा किए जा रहे हर संभव प्रयास का मजाक उड़ाया गया जो कि निंदनीय है।उक्त प्रेस विज्ञप्ति सूरजपुर कांग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा जारी की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close