छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि.. आज मिले 107 मरीज.. कल मिलेेेेे थे 93.. आंकड़ा 900 के पार
कोरोना ब्लास्ट प्रदेश में लगातार जारी है, जिसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये। आज छग में 107 कोरोना के नए मरीजो की पुष्टि हुई हैं। प्रदेश में आज मिले 107 नये मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 666 हो गयी है। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 900 के करीब पहुंच गया है। इससे पहले प्रदेश में बुधवार को 86, गुरुवार को 93 मरीज मिले थे पिछले 15 दिनों से मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोरबा में एक ही दिन में सर्वाधिक एक साथ 40 नये कोरोना मरीज मिले हैं। सभी प्रवासी मजदूर हैं।