बड़ी खबर:: कोरिया के भाजपा नेता पर महिला से छेड़छाड़ का मामला हुआ दर्ज… काफी समय से महिला को कर रहा था परेशान…
कोरिया जिले में एक भाजपा नेता पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार पटना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा के आंजोखुर्द निवासी भाजपा राजेश साहू ने गांव की एक महिला को पहले एक पत्र दिया और मिलने के लिए बुलाया, इसके बाद महिला के साथ छेड़खानी भी करने लगा। महिला ने बताया कि उसने पत्र फाड़ दिया था और अपने पति को इसकी जानकारी दी थी। जब इसकी शिकायत पटना थाने में दर्ज की गई नए थाना प्रभारी ने 9 जून को धारा 151 लगाकर आरोपी भाजपा नेता को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे फौरन जमानत मिल गई। जमानत पाने के बाद भाजपा नेता राजेश साहू के हौसले और बुलंद हो गए उसने महिला को फिर से परेशान करना आरंभ कर दिया। इससे परेशान होकर महिला अपने पति के साथ स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव के पास फटे हुए पत्र को लेकर गई। जहां विधायक ने पत्र को जोड़कर पूरे मामले को समझ थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। विधायक की फटकार के बाद थाना प्रभारी ने 10 जून को आरोपी राजेश साहू के खिलाफ भादवि की धारा 354 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।