♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

यह ग्रीन बजट है, यह न्यू इंडिया के निर्माण में अहम कड़ी साबित होगा : पीएम मोदी

दक्षिणापथ, नई दिल्ली। मोदी सरकार का पूर्णकालिक बजट शुक्रवार को पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को ग्रीन बजट का नाम दिया है। उनके मुताबिक ये बजट देश को समृद्ध बनाने वाला साबित होगा। इस बजट से देश के विकास की रफ्तार को गति मिलेगीष उन्होंने कहा कि ये बजट न्यू इंडिया के निर्माण में अहम कड़ी साबित होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि यह देश को समृद्ध और जन-जन को समर्थ बनाने वाला बजट है। इस बजट से गरीब को बल मिलेगा और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा। इस बजट के माध्यम से मध्यम वर्ग को प्रगति मिलेगी। विकास की रफ्तार को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बजट से टैक्स व्यवस्था में सरलीकरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट उद्यम और उद्यमों को मजबूत बनाएगा। साथ ही देश में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाएगा। यह एक ग्रीन बजट है, जिसमें पर्यावरण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सोलर सेक्टर पर विशेष बल दिया गया है। पिछले 5 साल में देश निराशा के वातावरण को पीछे छोड़ चूका है। आज देश उम्मीदों और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में आर्थिक जगत के रिफॉर्म भी हैं। आम नागरिक के लिए ईज ऑफ लिविंग भी है और साथ ही गांव और गरीब का कल्याण भी है। उन्होंने कहा कि आज लोगों के जीवन में नई आकांक्षाएं और अपेक्षाएं हैं। यह बजट देश को विश्वास दे रहा है कि इन्हें पूरा किया जा रहा है। ये विश्वास दे रहा है कि दिशा सही है, प्रोसेस ठीक है, गति सही है इसलिए लक्ष्य तक पहुंचना तय है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल में हमारी सरकार ने गरीब, शोषित और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। अब अगले 5 साल में यही सशक्तीकरण उन्हें देश के विकास का पावर हाउस बनाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close