कोरिया डिप्टी कलेक्टर एसके दुबे ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने घूमने और थूकने वालों पर की गई कार्यवाही की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार तक कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में कुल 1178 लोगों को बिना मास्क पहने घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 58975 रू. जुर्माना लेकर समझाईष देते हुए छोड़ा गया है।
जिसमें जनपद पंचायत में बिना मास्क पहने घूमने पर 326 लोगों से 11535 रू. तथा नगरीय निकायों में बिना मास्क पहने घूमने पर 745 लोगों से 47440 रू. एवं सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 107 लोगों से 3660 रू. जुर्माने के रूप में लिया गया है। आज चिरमिरी में ही थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में नगरनिगम के साथ 67 लोगो का मास्क नही पहनने पर कार्यवाही करते हुए 8,800 सौ रुपए का जुर्माना किया गया।