व्यापम जारी नही कर रही 14 हजार से अधिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र…विरोध में आम आदमी कल रखेगी उपवास…
छत्तीसगढ़ में व्यापम द्वारा 14580 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र जारी न करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के द्वारा रायपुर में आमरण अनशन किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी के द्वारा एक दिवसीय उपवास करने का निर्णय लिया गया है कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला मुख्यालय प्रदेश सह अध्यक्ष सुनील सिंह मार्गदर्शन में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई 2020 को जिलाध्यक्ष डॉ विजय जांगड़े के द्वारा एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय जांगड़े , जिला सचिव माधव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, उमेश भारती, रमाशंकर मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश साहू, वि.स. सचिव रविन्द्र सुर्वे , जिला अध्यक्ष RTI विंग सुनील वर्मा, शहर अध्यक्ष महेश गुप्ता , LR रवि , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग सुखवंती सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग विवेक सिंह , राष्ट्रीय सदस्य नीरज साहू उपस्थित थे।