गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ विस्तार… ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह ने 5 लोगों की नियुक्ति…
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह सिंदराम ने पार्टी की ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सनी सिंह निवासी पूटा को ब्लॉक का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकाश शिवमंगल कोराम निवासी उरूमदुगा व अभिषेक निवासी रनई को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा गोरेलाल कोराम निवासी चंपाझर को कोषाध्यक्ष और महेंद्र मरकाम निवासी रामपुर को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया है।
ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी की नियुक्ति पर कहां की सभी संगठन के प्रति आस्था विश्वास और पार्टी के प्रति समर्पण दिखाते हुए पार्टी की विचारधारा के साथ जनता के प्रति सदैव अच्छा कार्य करते हुए उनके हित की लड़ाई के लिए आगे रहेंगे।