राज्य वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने किया अपना पदभार ग्रहण…
सरगुजा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नवनियुक्त राज्य वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं नगर निगम के पूर्व सभापति तथा राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। इस दौरानप्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव सहित सरगुजा जिले के दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पहले श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकाय एवं श्रम कल्याण मंत्री शिव डहरिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष शफी अहमद को पदभार ग्रहण कराया।
दोपहर बाद वन औषधि कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक कने पदभार ग्रहण किया.इस मौके पर मंत्री टीएस सिंहदेव, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, विधायक सत्यनारायण शर्मा, डॉ विनय जायसवाल, यूडी मिंज, विनय भगत, रायपुर के मेयर एजाज ढेबर एवं संसदीय सचिव कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिजवी थे। इनके अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जनार्दन त्रिपाठी, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राजेश मलिक गुड्डू, जिला महामंत्री विनय शर्मा बंटी, मो. इस्लाम, सरोज साहू, संजीव मंदिलवार, रत्नेश पांडेय, परमानंद तिवारी, आशीष वर्मा, अनुपम फिलिफ़, निखिल चिखारिया, सतीश बारी, आतिफ रजा, निक्की खान, शुभम जायसवाल, नीतीश चौरसिया, अशफाक कमर सहित बड़ी संख्या में सरगुजा संभाग के कांग्रेस नेता मौजूद थे।
श्रम का वास्तविक मूल्य दिलाना प्रथम प्राथमिकता
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफ अहमद ने श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत संगठित क्षेत्रों में 5 लाखश्रमिक पंजीयन का लक्ष्य रखा है.फिलहाल प्रदेश में लगभग 3:30 लाख पंजीकृत मजदूर हैं इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को ट्रेनिंग उपरांत स्थानीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के लिए संपूर्ण नीति निर्माण संगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों को नियमानुसार न्यूनतम वेतन एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों व संस्थानों के से चर्चा उपरांत नई नीति परियोजनाओं का निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है.