♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

झगराखाण्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा में प्रवेश…

बैकुण्ठपुर – नगर पंचायत झगराखाण्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी  की रीतिनीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, हसदेव मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, बैकुण्ठपुर मंडल महामंत्री सुभाष साहू, अरशद खान, हसदेव मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता, मनीष सिंह के मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष भानू घोष, पूर्व पार्षद दिलीप सोनी, रामानुज विश्वकर्मा, मो. वैश, विनोद बैगा को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया गया। भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश को विकसित राज्य में अवल बनाने में भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह का अहम भूमिका है, भाजपा कार्यकाल में अंतिम पंक्ति पर बैठे आम जनता राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से आम जनता लभान्वित हुए है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली देश, विकासशील, देश के जनताओं के अपेक्षा लम्बे समय से लंबित धारा 370, तीन तलाक, राममंदिर जैसे कई अहम फैसले लिए है।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह, नेताप्रति पक्ष उमेश जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह बघेल, बाबूलाल चैधरी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close