सियासी घमासान के बीच गहलोत सरकार ने विश्वास मत किया हासिल..
राजस्थान में लगभग एक महीने से जारी सियासी खींचतान के बाद अब गहलोत सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। बता दें कि विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने सत्र के दौरान विश्वास प्रस्ताव रखा। वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा, जिसने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की घोषणा की थी, अब यू-टर्न ले लिया है। भाजपा अब भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी। विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि सत्य की जीत होगी। आउट लुक