♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पार्टी के लिए हर एक कार्यकर्ता है महत्वपूर्ण, निभाएंगे सशक्त विपक्ष की भूमिका – बाबूलाल अग्रवाल पार्टी पदाधिकारियों एवं जिले भर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संभाली भाजपा की कमान…

सूरजपुर से मुुुकेश गर्ग

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल का जिला मुख्यालय सूरजपुर में जिले भर के कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्साह के साथ स्वागत किया गया। मंगलवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार मे भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वेदाचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, संगठन प्रभारी जोगेश लांबा, निवृतमान जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, आरके शुक्ला, भीमसेन अग्रवाल, कुलवंत सिंह, चरण सिंह अग्रवाल, अजय गोयल की विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने दिवंगत वरिष्ठ नेताओं का स्मरण कर अपने उद्बोधन की शुरुआत की, उन्होंने जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण व बड़ी जिम्मेदारी के लिए पार्टी आलाकमान का आभार जताया। श्री अग्रवाल ने सभागार मे मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए भाजपा की लंबी राजनीतिक यात्रा के बारे मे बताते हुए कहा कि हम दिन चार रहे ना रहे तेरा वैभव अमर रहे मां के संकल्प को लेकर चलने वाले लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व योगदान के कारण भाजपा इन उचाईयों तक पहुंची है पिछले पंद्रह वर्षों की सरकार मे हमने जनता का बखूबी सेवा किया लेकिन धोखेबाज कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को झूठे वादे व सपने दिखाकर कांग्रेस सरकार में आई है आज पूरे प्रदेश किसानों को यूरिया नही मिल रहा है किसानों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही है। गंगा जल की कसम खाकर शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस घर घर शराब की सप्लाई मे लगी है। गोठान व पट्टा वितरण मे कांग्रेस बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय धारा 370, 35 ए, राममंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार का तारीफ कीद्यश्री अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर मे जल्द से जल्द भव्य व सर्व सुविधा युक्त पार्टी कार्यालय भवन का निर्माण होगाद्य पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएँ दी उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गोबर खरीदी में बडा भ्रष्टाचार कर रही है, कांग्रेस के लोग प्रदेश मे तबादला उद्योग से पैसा लूट रहे हैं। धान खरीदी मे अव्यवस्था यूरिया की किल्लत को लेकर सड़क पर लडाई लड़ने का समय आ गया हैं। निवृतमान जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने पिछले चार वर्षों के अपने कार्यकाल का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल का अभिनंदन किया, उन्होंने बताया की सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी कार्यक्रम को संचालित किया गया श्री साहू ने कहा कि जिला कार्यालय भवन हेतु भूमि आबंटन हो चुका है लेकिन भवन न बना पाने का मुझे मलाल है उन्होंने जिलाध्यक्ष को प्राथमिक सदस्य व सक्रिय सदस्यों की सूची सौप कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। जिला संगठन प्रभारी जोगेश लांबा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, आरके शुक्ल, अजय गोयल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को उनको नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सभी ने एकजुटता के मंत्र के साथ पार्टी को आगे बढाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली मनोेहर सोनी, व आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने किया।
इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, अनिल गोयल, लाल संतोष सिंह, विजय तिवारी, गिरीश गुप्ता, थलेश्वर साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता, मुकेश गर्ग, लवकेश पैकरा, जगमोहन सिंह,भूलन सिंह, रामरतन सिंह, गीता जायसवाल, अजय श्याम, पुष्पा सिंह, रामरतन सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेम पाल अग्रवाल दीपक गुप्ता, रामकरण साहू, विजय राजवाड़े, बलराम सोनी, शैलेश्वर सिंह, किरण खेस्स, रामानंद जायसवाल,गीता गुप्ता, अनूप सिन्हा, राजकुमार गुप्ता, सुरेन्द्र राजवाडे़, जयप्रकाश उपाध्याय, रामेश्वर वैश्य, मारतंड साहू ,सुभाष राजवाड़े, जगमोहन सिंह, अजय अग्रवाल, लीलू गुप्ता, शशि तिवारी, राजू सिंह,मोहन शर्मा, शीतल गुप्ता, महेश्वर पैकरा, टीपी सिंह, हुबलाल सिंह, रामू गोस्वामी, सुनील साहू राम शिरोमण, हरिनारायण साहू, शोभनाथ राजवाड़े, बनारसी राजवाड़े, शशि सिंह, जगदीश गुप्ता, मुन्ना सिंह, सुशील जैन, बसंत कुशवाहा, सहित भाजपा भाजयुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जोगी कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष ने अपने साथियों सहित किया भाजपा प्रवेश

जोगी कांग्रेस ओड़गी के ब्लाॅक अध्यक्ष राममनोरथ यादव ने अपने साथियों के साथ पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल साहित सभी पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया।
दिवंगत जिला पंचायत सदस्य को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रहे स्व. विजय प्रताप सिंह का गत दिनों दुखद निधन हो गया। जिन्हें सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा ओड़गी के भाजयुमो अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी के पिता के निधन व जरही के अशोक गुप्ता के पुत्र के भी असमय निधन होने पर आज श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आज के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की शानदार उपस्थिति इस बात का घोतक है कि आने वाले समय में जिले में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

हर कार्यकर्ता है जिलाध्यक्ष- बाबूलाल

बाबूलाल अग्रवाल ने हर कार्यकर्ता को यह कहा कि वे अपने आप को सभी भाजपा का जिलाध्यक्ष समझें भाजपा में पद दायित्व होता है। सभी लोग उत्साह के साथ काम करते हुए भाजपा को और मजबूत करेंगें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close