♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा में बवाल:: रेवा यादव ने लगाया जिला अध्यक्ष पर यादव समाज की उपेक्षा का आरोप…दिए हैं यह संकेत…

अनूप बड़ेरिया

कोरिया जिले के बैकुंठपुर अंचल के कद्दावर नेताओ में शुमार रेवा यादव ने बागी तेवर अपनाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल पर यादव समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में रेवा यादव को किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। जिससे वह बेहद नाखुश हैं। बताया जाता है कि रेवा यादव को सम्भवतः पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाने की बात हुई थी लेकिन उन्हें  प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बना दिया गया। रेवा यादव Page-11news से कहते हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष यादव समाज की लगातार उपेक्षा कर रहें है। वह यादव समाज के जिला अध्यक्ष हैं और पूरे जिले में इस समाज के लगभग 28 हजार वोटर हैं। उन्होने यह भी संकेत दिया कि यदि उपेक्षा इसी प्रकार जारी रही तो वह 5 हजार समर्थको के साथ पार्टी छोड़ भी सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुएकहा कि जिलाध्यक्ष कांग्रेस का विरोध करने की बजाए उनके साथ समन्वय बना कर चल रहें हैं केवल प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर ही औपचारिक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दें कि रेवा यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के बेहद करीबी माने जाते हैं व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अंचल में उनका काफी जनाधार माना जाता है।
“भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने page11news से कहा कि रेवा यादव को मण्डल महामंत्री से सीधे प्रदेश बॉडी में लिया गया जो पदोन्नति है। इससे यादव समाज की गरिमा बढ़ी है। किसान मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष को है। इसमें जिलाध्यक्ष का कोई रोल नही है। भाजपा सभी समाज वर्गों का सम्मान करती है व सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
कार्टून पॉइंट(जगदीश पाठक)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close