बड़ी ब्रेकिंग::महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत…असम चुनाव प्रचार से लौटी थीं…
छग के गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता राठौर का कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गयी। ममता कुछ दिन पहले ही असम चुनाव प्रचार से वापस लौटी थीं। बताया जा रहा है कि सांस में तकलीफ बढ़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।