♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

MLA बृहस्पत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की युकां अध्यक्ष संजीव सिंह काजू ने…राहुल, पुनिया को लिखा पत्र..TS समर्थकों में भारी आक्रोश…कानूनी कार्यवाही की मांग…

 

अनूप बड़ेरिया

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव पर आरोप लगाने के बाद अब सरगुजा संभाग में TS समर्थकों का आक्रोश फूट पड़ा है इसकी बानगी सोशल मीडिया में देखी जा सकती है। सूरजपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश राजवाडे के बाद अब कोरिया जिले के युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजू ने भी राहुल ग़ांधी, पीएल पुनिया, मोहन मरकाम को पत्र लिखकर MLA बृहस्पत सिंह को कांग्रेस पार्टी से निष्काषित करने की मांग की है।

संजीव सिंह काजू ने अपने लिखे पत्र में बताया कि  हम सभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिपाही है। हमारा पार्टी की रीतियों और नीतियों पर पूर्ण विश्वास है, तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति पूर्ण आस्था है। लेकिन रामानुजगंज छत्तीसगढ़ के विधायक  बृहस्पत सिंह के द्वारा अपने पद के गुरूर में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पर्याय हम सभी के संरक्षक महाराज सरगुजा  टीएस सिंहदेव के ऊपर अर्नगल आरोप लगाते हुये उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के प्रोटोकॉल के विरुद्ध मीडिया के माध्यम से बयान जारी करके पूरे कांग्रेस परिवार और पार्टी की गरिमा को धूमिल किया जा रहा है। जिससे हम सभी स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं तथा हम महाराज सरगुजा टी.एस.सिंहदेव जैसे सरल, सहज और आत्मीय व्यक्तित्व के ऊपर ऐसे गंभीर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं। ऐसे व्यक्ति को न सिर्फ पार्टी से निष्कासित करना चाहिये बल्कि उस पर मानहानि करने पार्टी के मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कृत्य पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग भी की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close