कांग्रेस नेत्री की सोसायटी निरस्त…12 लाख जमा करने के आदेश…ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा-कार्यकर्ताओं के हक व सम्मान की लड़ाई में पार्टी है साथ…भाजपा नेताओं की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के केनापारा उचित मूल्य की दुकान को भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, समानता क्रांति के अध्यक्ष अभिताभ गुप्ता व कई भाजपाइयों की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने केनापारा सोसायटी को निरस्त कर दिया व 12,89,221₹ खाद्यान्न की कमी का जमा करने का भी आदेश दिया था। इस सोसायटी की मुख्य संचालिका कांग्रेस नेत्री असगरी सिद्दकी रही हैं।
सोसायटी निरस्त का आदेश
आपको बता दें कि कांग्रेस की सरकार बनने के लगभग 3 साल बाद भी अधिकांश सोसाइटी भाजपाई ही चला रहे हैं। कई भाजपाई तो पांच-पांच सोसायटियों का संचालन भी कर रहे हैं। इसके अलावा रेडी टू फ़ूड व ठेकेदारी में भी कांग्रेसियों की पूछ परख कम है..चंद नामचीन कांग्रेसियों को छोड़कर… इतना ही नहीं इक्का-दुक्का कांग्रेसी अगर सोसाइटी चला भी रहे हैं तो भाजपाइयों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलकर निरस्त कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। केनापारा इस बानगी का एक उदाहरण है। जो कांग्रेस की कमजोरी भी प्रदर्शित करती है।
अब ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह अपनी टीम के साथ इसके विरोध में मुखर हो गए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि ब्लॉक कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के हक व सम्मान की लड़ाई में खुल कर उनके साथ है। इसी कड़ी में आज जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि केनापारा आई.डी. क्रमांक-532001016 की उचित मूल्य दुकान श्रीमती असगरी सिद्धीकी के द्वारा संचालित किया जा रहा था। कुछ ग्रामवासियों की झूठी शिकायत के आधार पर अनुचित रूप से एक पक्षीय कार्यवाही की गई। जबकि मौके पर अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे, पर उनके जांच अधिकारी के द्वारा पूछताछ न कर भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं से बयान दर्ज कराया गया। भाजपा नेताओं के दबाव में खाद्य अधिकारी द्वारा यह यह जांच एक तरफा कराया गया है। जिसमें खाद्य निरीक्षक की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। मौके पर जांच न होकर अलग जगह पंचायत भवन में कुछ लोगों को एकत्रित कर झूठा बयान दर्ज कराकर आपके समक्ष झूठी जानकारी प्रेषित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने कलेक्टर से आग्रह है कि सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच कराया जावे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो खाद्य विभाग कार्यालय का पार्टी द्वारा घेराव भी किया जाएगा। वहीं कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद, युकां जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल जायसवाल, विकास शिवहरे, राकेश जायसवाल, विनोद शर्मा, लालदास महंत उपस्थित रहे।