♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

काँग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं अपितु यह एक विचार धारा का समावेश है …..कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेसी मनाया स्थापना दिवस …….कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर हुई परिचर्चा

*रायगढ़ जिला काँग्रेस कमेटी में काँग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया एवम कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर परिचर्चा की गई*

रायगढ़:-

 

काँग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं अपितु यह एक विचार धारा का समावेश है। जिसने जन आंदोलन कर राष्ट्र हित में अपनी सेवाएं दी है। यह गाँधी विचारधारा की पार्टीइस संगठन को एक विचारधारा के लोगों को जोड़कर देश हित में सेवा भाव करने के लिए, भारत को अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त कराने और एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए बनाया। जिसका आज स्थापना दिवस है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके संस्थापकों में ए॰ ओ॰ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 19वीं सदी के आखिर में और शुरूआत से लेकर मध्य 20वीं सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने 1.5 करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केंद्रीय भागीदार बनी।

आज सभी कांग्रेसियों ने अपने समान विचारधारा की पार्टी काँग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस को मनाने के लिए जिला काँग्रेस कमेटी में एकत्रित हुए। सेवादल के जिला संयोजक शकील अहमद मुन्ना ने जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला को गाँधी टोपी पहनाकर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ससम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ततपश्चात जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। सभी ने ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान गाया गया।

उसके पश्चात सभी काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बलबीर शर्मा, दीपक पांडेय,नगेन्द्र नेगी, अशरफ खान, राजेन्द्र पांडेय, संजय देवांगन, जयंत बहिदार, श्याम लाल पटेल,अनिता ओगरे, राकेश पांडेय ने अपने उद्बोधन में काँग्रेस पार्टी की खूबियों के बारे में बखान किया।

उसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि, काँग्रेस पार्टी सिर्फ पार्टी ना होकर एक परिवार है जहाँ सभी का सम्मान किया जाता है। कोई ऊँचा, कोई नीचा नहीं होता। सभी को एक समान सम्मान दिया जाता है। ये पार्टी की नींव रखने का उद्देश्य केवल राष्ट्र को स्वतंत्र कराना था ना कि सत्ता प्राप्ति। हमारी पार्टी विश्व की सबसे पुरानी और विश्वनीय पार्टी है। जिसमें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की बलि भारत को आज़ाद करवाने में निछावर कर दिए। जिसके बदौलत आज भारत आज़ाद है। हमें गर्व है कि हम सब काँग्रेस पार्टी के सिपाही हैं। आज हमारे पार्टी को स्थापित हुए 137 वर्ष होने की खुशी में हम सब यहाँ एकत्रित हुए हैं। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक पांडे, संयुक्त महासचिव प्रदेश कांग्रेस नगेन्द्र नेगी, सन्तोष अग्रवाल, दिनेश जयसवाल, राजेश भारद्वाज, बलबीर शर्मा, प्रभारी महामंत्री ग्रामीण विकास शर्मा, राहुल शर्मा, लीनू जॉर्ज, आकाश बनर्जी, ताशा प्रमानिक, विजय अम्बुवानी,अशरफ खान, उपेन्द्र सिंह, सन्तोष चौहान,संतोष राय, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, जयंत बोहिदार, सूरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत, वासु प्रधान,रामलाल पटेल,लखेश्वर मिरी,नवनिर्वाचित पार्षद रंजना कमल पटेल,सपना सिदार,अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष संजय देवांगन,लक्ष्मी नारायण साहू, एल्डरमैन राजेन्द्र पांडेय, दयाराम ध्रुर्वे, बिज्जू ठाकुर,दुर्गा पटेल, बरखा सिंह जिलाध्यक्ष महिला,अनीता ओगरे जिलाध्यक्ष महिला सेवादल, रिंकी पांडे, सत्यवती पटेल,शेख सलीम नियरिया,लता खूटे,दुर्गा पटेल,अशोक थॉमस, गणेश घोरे, रमेश द्वितीय,वसीम खान, गौतम महापात्र, श्यामलाल सारथी, सत्य प्रकाश शर्मा, मिर्जा अहमद बेग, रमेश कुमार चौहान, राजू बहिदार, रजत गोयल, गोरेलाल बरेठ, शेख ताजिम, सूरज शर्मा, अमृत काटजू, राकेश पांडे, भुवाल पांडे, राम कुमार भगत, मोहन यादव, सतीश मानिकपुरी, रोहित महंत, विनोद कपूर, शैलेश मनहर, अशोक कुमार सोनी, सौरभ अग्रवाल, गौरांग अधिकारी, जतीराम यादव, सैयद इम्तियाज बाबा, संजय सिंह, शाहनवाज खान, रितेश शर्मा, अनुज कुमार बघेल, बंटू देवांगन, ननि गोपाल दास, अजय खत्री, बबलू सेहत, मिंटू मसीद, सुजय राय, जितेश अग्रवाल, रवि प्रकाश गुप्ता, बीपी गोपाल, लक्ष्मण महिलाने, शारदा सिंह गहलोत, संतोष ढीमर, सोनू पुरोहित, अशोक सोनी, मनोरंजन नायक, राजकुमार मौर्य, विनोद कपूर,हेम लाल यादव, पदुमलाल चौहान, घनश्याम कोरवा,श्रेयांश शर्मा, सज्जाद खान, अज्जू सोनी, अविनाश ठाकुर, सत्यम चौहान, गोलू यादव, आशीष इजरदार, अभय तिवारी, जावेद खान, संदीप यादव, बिट्टू, अरमान सहकी, गुड्डू सैफी,राशिद खान, अरविंद साहू, चंदन दास, संयुक्ता सिंह राजपूत,उमा सावन, फरीदा बानो,अरुणा मेश्राम,गुरबारी, केराबाई, सुशीला कुर्रे, लक्ष्मी साहू, आशा सिंह, गायत्री सिंह, पिंकी शर्मा, सरिता पांडे, निर्मला बंजारे, जानकी सिदार, रेखा वैष्णव, किरण वैष्णव,नगीना चौहान, बादल चौहान,आशीष सिदार, रंजना पटेल, सेवादल से शकील अहमद मुन्ना, वकील अहमद सिद्धकी, संतोष कुमार चक्रधारी, सुदेश लाला, श्याम लाल सारथी, शेख हुसैन, शीला साहू, पिंकी बेगम, रामबाई रात्रे प्रियंका हलदर, घासी दास महंत आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close