जिले में आप फिर हुई सक्रिय खोला पार्टी दफ्तर और फिर शुरू किया अपने पुराने कार्यकर्ताओं की खोजबीन …. दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षक ने कहा टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंप ….. पढ़ें पूरी खबर
रायगढ़।
आम आदमी पार्टी एक बार फिर से जिले नए तरीके से सक्रिय हो रही है। जिले निष्क्रिय हो चुकी आप की टीम को सक्रिय करने केंद्रीय संगठन द्वारा सौरभ झा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। यहां आकर वे सबसे पहले अपने पुरानी टीम को खोजबीन करने में जुट गए हैं। पर्यवेक्षक सौरभ झा ने आप पार्टी कार्यालय में एक पत्रकारों से चर्चा करते हुए संगठन की मंशा जाहीर किया।
जिले में आप की टीम को मजबूती देने आप आदमी पार्टी के नए जिला अध्यक्ष भरत दुबे को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पर्यवेक्षक सौरभ झा ने बताया कि अब तक वे जिले के कई स्थानों पर पहुंचे वहां पुराने संगठन के साथियों व लोगों से मेल मिलाप किया हमारी फिर से अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि वे कई जगहों का दौरा किया जहां लोंगो में दिल्ली मॉडल को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि अब हम नई टीम को पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाने पर काम कर रहे है। जिले कई स्थानों से कारतकर्ताओ में ऊर्जा भी दिखाई दे रही हैं। हम सांगठनिक तरीके से काम कर लोगों के बीच जाकर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले में कई मुद्दें है जिन्हें लेकर विपक्ष की दमदार भूमिका में लेकर आएंगे।
दिल्ली से होकर चंडीगढ़, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात के रास्ते होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि आप की दिल्ली सरकार छत्तीसगढ़ से बिजली खरीद कर भी सस्ती बिजली दिल्ली वासियों के दे रही है। और छत्तीसगढ़ की जनता महंगे बिजली बिल के तले दबी हुई है। रायगढ़ के परिपेक्ष्य में कहा कि रायगढ़ जिले में पर्यावरण की समस्या 12 महीने हैं एक बड़ा मुद्दा है। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या मुख्य रूप से पराली जलाने की वजह से होती है। दिल्ली सरकार दिल्ली के किसानों की खेतों की पराली को केमिकल से नष्ट कराती है। हरियाणा, पंजाब में किसान पराली जलाने उनकी मजबूरी होती है। दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने सबसे पहले अपने प्रदेश के किसानो की पराली जलाने से रोका है अब और दूसरे कदम भी उठा रही है। रायगढ़ जिले में प्रदूषण की समस्या पराली नहीं है औद्योगिक है। प्रदूषण और स्वास्थ्य दो बड़े मुद्दे हैं जिले में इसके लिए भी हमारी नई टीम इन मुद्दों को लेकर सड़क पर भी उतरेगी। पर्यवेक्षक सौरभ झा ने बताया कि वे यहां की टीम को सांगठनिक तरीके से तैयार करना पहली प्राथमिकता है।