बढ़ा कद…MLA विनय जायसवाल बने..CGMSC के उपाध्यक्ष… CM ने दी कोरिया को एक और सौगात..
अनूप बड़ेरिया
छग भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में नियुक्तियां की है। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक डॉ.विनय जायसवाल को CGMSC का संचालक के साथ उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल का कद काफी बढ़ गया है। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही डॉ विनय जायसवाल ने शंकर भगवान के मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया वही उनके समर्थकों में भी जमकर उत्साह है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ.प्रीतराम तिर्की को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में मंडल का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मरवाही विधायक डॉ.केके ध्रुव एवं नीलाभ दुबे को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त किया गया है।