♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पालूराम पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर कृषि परिवार की ओर से किया गया सम्मान समारोह का आयोजन …….पद पर रहते हुए इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किये जाएंगे ….

 

रायगढ़।

रायगढ़ विकासखंड के कृषि विकास अधिकारी शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि रायगढ़ विकासखंड में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पालूराम पटेल अधिवार्षिकी पूर्ण कर 31 05 2022 को सेवानिवृत्त हुए। कृषि परिवार रायगढ़ द्वारा उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह रखा गया।

सम्मान समारोह रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय निराकार पटेल जी, उप संचालक कृषि रायगढ़ हरीश राठौर जी, सहायक संचालक कृषि सुभाष कुमार सोनी जी, सहायक संचालक कृषि अशोक कुमार सिंह बनाफर जी, विशिष्ट आतिथ्य थे एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक मनोज पांडे संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी सहसंयोजक रवि गुप्ता संगठन सचिव भूनेश्वर पटेल सह सचिव वेद प्रकाश अजगले की गरिमामय उपस्थिति रही एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी के शराप श्रीमती रुचि शर्मा, के पी नायक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विकास अधिकारी शेख कलीमुल्लाह विनोद पटेल, अभिषेक पटेल, नीलांबर प्रसाद सिदार, उसत राम पटेल, से. नि. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी आर सोनी, सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी आरएन साहू जी पी पटेल, आर एन सोनी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पुसौर फकीर चंद साव , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संतोष पैकरा मन्नूलाल पैकरा मेघनाथ पैकरा आर पी चौहान विकासखंड घरघोड़ा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आई सी मालाकार, व्ही एम ठेठवार, दाता राम नायक, विकास कुमार साहू, परितोष जांगड़े, दीपक बेहरा, सुशील चौरसिया, रणजीत सिदार, प्रह्लाद पटेल, तरुण पटेल, संजय सिदार, संजय भगत, श्रीमती एंजेला कुजूर, श्रीमती शीला तांडी, श्रीमती फुलवर्था तिर्की, श्रीमती अल्मा रेणु तिग्गा, श्रीमती अनिमा तिर्की, श्रीमती रंजीता पैंकरा, श्रीमती निर्मला जांगड़े, श्रीमती संघमित्रा बघेल, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्रीमती श्यामता सूर्यवंशी, श्रीमती शिलवंती टोप्पो, एटीएम पुसौर श्रीमती शैल पांडे, पी एल गौर, जय प्रकाश देवांगन, दीपिका तिवारी, सीताराम सिदार, , संतोष यादव, मुन्नवर सुल्तान, दुर्गा सिदार, अमरदीप यादव, विनोद मानिकपुरी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पालूराम पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के विभाग में किए गए अवदानो को याद करते हुए उनकी कर्मठ कार्यशैली की प्रशंसा की गई तथा उनकी कार्यपद्धती को अन्य अधिकारियों के लिए अनुकरणीय बताया गया।

पालूराम पटेल ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद पर रहते हुए रायगढ़ जिले में सर्वाधिक क्षेत्र में सूर्यमुखी फसल क्षेत्र का विस्तार किया जिसके लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया। पालूराम पटेल सरल तथा व्यावहार कुशल थे तथा उनका तकनीकी ज्ञान उत्तम था वे किसानों में काफी लोकप्रिय थे। हम उनके सुखद सफल स्वस्थ जीवन की कामना करते हैंl कार्यक्रम के अंत में प्रभारी उपसंचालक कृषि हरीश राठौर द्वारा सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में कृषि परिवार की ओर से शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दाताराम पटेल एवं आभार प्रदर्शन आईसी मालाकार द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close