हम वैश्विक स्तर पर मांग करते हैं कि यूक्रेन में युद्ध बंद कर नाटो रूस की घेराबंदी बंद कर ……पढ़े पूरी खबर इस संगठन की मांग
अखिल भारतीय शान्ति एवं एकजुटता संगठन की छत्तीसगढ़ राज्य, इप्टा, जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा रायगढ़, प्रगातिशील लेखक संघ, एवं ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ ने युक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के हमलों के रूप में विकसित मानवीय , प्राकृतिक एवं सांपतिक संपदा के विनाश तथा वैश्विक खतरे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल युद्धविराम और शांति बहाली की मांग करता है।
अखिल भारतीय शान्ति एवं एकजुटता संगठन का मानना है कि युद्ध, अमानवीय प्रतिबंध और नाटो का आक्रामक विस्तार, इन तीनों में से कुछ भी यूरोप में शांति नहीं ला सकते हैं।हमारा यूक्रेन और रूस दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से कहना है कि वे उस क्षेत्र में न्यायपूर्ण और सौहार्दपूर्ण शांति लाने के लिए अमेरिका, यूरोपीय संघ और नाटो के हस्तक्षेप के बिना बातचीत करें और शांतिपूर्ण साधनों के माध्यम से वर्तमान संघर्षों के उचित समाधान खोजने के लिये एकजुट होकर प्रयास करें।
भारत सरकार से मांग करते हैं कि भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी हेतु सक्रिय सख्त और संवेदनशील जिम्मेदारी पूर्ण कार्यवाही की जानी चाहिए।
हम वैश्विक स्तर पर मांग करते हैं कि
-यूक्रेन में युद्ध बंद कर नाटो की रूस की घेराबंदी बंद करो।
-नाटो, औकस, क्वाड, आदि जैसे सभी सैन्य गठबंधनों को भंग करो।-अमेरिका को सभी परमाणु हथियारों के खात्मे के लिए और START जैसी विस्तारित संधियों के साथ तुरंत बातचीत फिर से शुरू करनी चाहिए।
अखिल भारतीय शान्ति एवं एकजुटता संगठन का यह स्पष्ट मानना है कि किसी भी हालत किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं हो सकता। तबाही ,विनाश और अमानवीयता का प्रतीक है युद्ध। वहीं शांति इंसानियत और मानवीयता का सर्वोच्च आदर्श है। हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए।
गणेश कछवाहा,डॉ परिवेश मिश्रा, भरत निषाद, बासुदेव शर्मा एडवोकेट,रविंद्र चौबे, हर्ष सिंह, शेख कलीमुल्ला अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन इप्टा, प्रगति शील लेखक संघ,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा, एवं ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ छत्तीसगढ़।