♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सेवानिवृत कर्मचारियों के हित में नव पदस्थ कलेक्टर का निर्णय कर्मचारी हितैषी अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने जताया हर्ष …..सेवानिवृत 12 कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण का निराकरण कर पेंशन और ग्रेच्युटी  पेमेंट के साथ सम्मान कलेक्टर का यह कदम बना चर्चा का विषय….फेडरेशन ने कुछ इस तरह दिया साधुवाद

 

रायगढ़।  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव ने कहा कि जनवरी 2023 को अधि वार्षिकी पुर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 12 कर्मचारी क्रमशः श्री धनीराम साव, श्री हीरालाल पटेल,  राजकुमार सिदार,  गौतम प्रसाद सिदार,  पंचराम सिदार,  कृष्ण कुमार पटेल,  अमर सिंह पैंकरा,  खगेश्वर प्रसाद चौहान,  निरंतर मिंज, बसंती कश्यप,  प्यारे लाल पटेल,  सीताराम मिरी को नव पदस्थ कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर 01 फरवरी को उनके पेंशन प्रकरण का निराकरण कर पेंशन पेमेंट ऑर्डर और ग्रेच्युटी पेमेंट ऑर्डर की कॉपी प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह संरक्षक डॉक्टर डीआर प्रधान मनोज पांडे सचिव अनिल यादव प्रवक्ता आशीष रंगारी कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी तथा धर्मेंद्र बेस, विष्णु यादव रवि गुप्ता गोविंद परधान भागवत कश्यप रति दास महंत राजेश तिवारी मनोज पटेल सुधीर पंडा राजकमल पटेल संजीव सेठी भुवनेश्वर पटेल लक्ष्मीकांत पटेल पीसी साहू राम कुमार चौहान सी पी डनसेना आदि नेताओं ने नव पदस्थ कलेक्टर के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एक अच्छी परंपरा की शुरुआत कलेक्टर महोदय ने की है हालांकि इसकी मांग जिला प्रशासन के पूर्व में संपन्न परामर्शदाता समिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा की गई थी। लेकिन इसका क्रियान्वयन सभी विभाग में नहीं हो सका है। रायगढ़ जिले में अपने पदस्थापना के दूसरे दिन कलेक्टर द्वारा कर्मचारी हित में अच्छा निर्णय लिया गया है छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के कर्मचारी हितैषी निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें साधुवाद देता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close