♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

माहौल तो बना दिया भाजपा ने  2023 फाइनल का::वक्त है पछताव का-नारायण चन्देल… तुम तो ठहरे परदेसी 2023 में विदेश चले जाओगे..कृष्ण बिहारी जायसवाल..भाजपा का हल्ला बोल..आम सभा मे भारी भीड़…

अनूप बड़ेरिया
भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान में आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के नगर पालिका कांप्लेक्स में आयोजित भाजपा की आमसभा में भारी भीड़ रही। जिससे लगता है कि भाजपा ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए जहां माहौल बना दिया वहीं जिपं उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वंदना राजवाड़े के चुनाव प्रचार का आगाज भी हो गया।
 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक कटघोरा लखन लाल देवांगन ,पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अनुराग सिंहदेव भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, शैलेष शिवहरे, श्रीमती रेणुका सिंह, देवेंद्र तिवारी, श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, श्रीमती वंदना राजवाड़े, भानु पाल, जवाहर लाल गुप्ता, रवि शंकर शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा, लक्ष्मण राजवाड़े, पंकज गुप्ता, अंचल राजवाड़े, हर्ष गुप्ता, शारदा गुप्ता, प्रखर गुप्ता, अनिल साहू, बिपिन बिहारी जायसवाल, लकी सिंह, मंजू जीवनानी, सलमान अहमद, सुवेज अहमद, सुभाष साहू, बसंतराय, राजेश सिंह, अरुण जायसवाल सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।
जनता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नारा दिया था वक्त है बदलाव का.. जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए थे… लेकिन 2022 आते-आते ही अब जनता के मन मानस में यह बैठ गया है कि वक्त है पछताव का.. उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है पैसे लेकर पोस्टिंग की जाती है पूरा राजस्व अमला भ्रष्टाचार में लिप्त है लोगों को जायज काम के लिए दफ्तरों के चक्कर काटना पड़ता है।
कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि स्थानीय विधायक को आम जनता से मिलती ही नहीं है। अगर किसी से भेंट हो भी जाती है, तो उसकी समस्या सुनी नहीं जाती है। आज भी जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मेरे पास आ रही है, मुझसे जो संभव मदद हो सकती है मैं करता हूं।
दिग्गज भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का कोरिया जिले से काफी लगाव था कोरिया जिले के लोग काफी ऊर्जावान हैं तथा विपरीत परिस्थितियों में लड़ना जानते हैं जो उम्मीद है 2023 में कांग्रेस को हराकर भाजपा का कमल खिलाया जाएगा।
अनुराग सिंहदेव ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चिरमिरी में अवैध रूप से कोयले की खदान खुली है तो जनकपुर क्षेत्र में बालू की तस्करी चालू है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि जनता को अपने कामों के लिए विधायक को खोजना पड़ता है। कटाक्ष करते हुए कहा कि इसलिए जनता कहेगी तुम तो ठहरे परदेशी 2023 में विदेश चले जाओगे।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा कि बीते 4 साल में स्थानीय विधायक जी केवल एक ही उपलब्धि है जिला विभाजन उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक ने भरी सभा में कहा था कि उनके पिता के नाम से मनेंद्रगढ़ जिला बन रहा जिसकी उन्हें खुशी है उनकी सहमति से जिला बनाया गया है। शैलेष शिवहरे ने कहा कि विधायक अपने कार्यकाल की एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकती हैं।
भाजपा नेता तथा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे उखाड़ फेंकने के लिए हम भाजपाई दिन दृढ़ संकल्पित है। बेरोजगारों को रोजगार देने की वजह यह सरकार रेत, कोयला और शराब माफियाओं को रोजगार दे रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close