♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का चुनाव चिन्ह प्रतिबंधित… जदयू का चुनाव चिन्ह है तीर..

अपने चुनाव चिन्ह से नही लड़ पाएंगे झारखंड विधानसभा चुनाव…
इसी साल अंत मे है चुनाव…

 

जदयू को चुनाव आयोग ने काफी करारा झटका दिया है। दरअसल चुनाव आयोग ने  जदयू के अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसके सिंबल को प्रतिबंधित कर दिया है। झारखंड में इसी वर्ष 2019 के अंत मे  होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अब अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ पाएगी। 

चुनाव आयोग ने यह कदम झारखंड मुक्ति मोर्चा की शिकायत पर उठाया है। झामुमो ने आयोग से शिकायत की थी कि उसका और जदयू का चुनाव चिह्न एक ही तरह का है। इससे जनता में भ्रम के हालात पैदा हो सकते हैं, अत: जदयू के सिंबल को फ्रिज किया जाए।

मालूम हो कि जदयू का सिंबल तीर का निशान है, जबकि झामुमो का चुनाव चिह्न धनुष है। झामुमो का का कहना है कि जदयू का सिंबल उनकी पार्टी से मिलता-जुलता है। इससे मतदाता भ्रमित होंगे। अब चुनाव आयोग के ताजा फैसले का झामुमो ने स्वागत किया है।

जानकारी हो कि भाजपा नीत एनडीए में शामिल जदयू ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने पर फैसला किया था। बिहार सीएम और जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार से सलाह-मशविरे के बाद पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसे लेकर पार्टी झारखंड में सदस्यता अभियान जोरशोर से चला रही थी। इसे झारखंड चुनाव से ठीक पहले जेडीयू को बड़ा झटका कह सकते है। है। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close