♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

IG से प्रेरित…फरिश्ता बन कर सामने आ रहे कोरिया के पुलिस जवान… लॉक डाउन में फंसे दुर्घटना में घायल को हेड कांस्टेबल ने ब्लड देकर बचाई जान… इधर भटके 8 मजदूरों को पुलिस जवान करा दिया भोजन….

सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी की लगातार प्रेरणा व उत्साहवर्धन के बाद कोरिया के पुलिस जवान लगातार नेकदिली कर फरिश्ता के रूप में सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कोरिया जिले के एक हेड कांस्टेबल ने सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की रक्तदान कर जान बचाई। दरअसल चिरमिरी निवासी दूरदर्शन केंद्र ऑपरेटर सिल्वेरियस एक्का बीते दिवस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। लॉक डाउन की वजह से उसका परिवार जशपुर कुनकुरी से आ नहीं पाया। गंभीर रूप से घायल इस मरीज को रक्त की काफी आवश्यकता थी उसकी जानकारी मिलते ही कोरिया पुलिस के प्रधान आरक्षक नवीन साहू ने स्वयं जिला अस्पताल जाकर रक्तदान कर उक्त युवक की जान बचाई।

 

ठीक इसी प्रकार बीते दिवस रायपुर के सिलतरा से 8 मजदूर लॉक डाउन में एक माह की मजदूरी न मिलने से भूखे- प्यासे एक ट्रक में रीवा जाने के लिए निकल गए, लेकिन अनजाने में सभी मजदूर अम्बिकापुर पहुंच गए। जहां से यह सभी मजदूर पैदल कोरिया जिले के ग्राम रनई के एक मंदिर में भूखे प्यासे जाकर बैठे हुए थे। जिसकी जानकारी एक युवक ने सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ हेड कांस्टेबल राधेश्याम साहू एवं कोरिया पुलिस लाइन में पदस्थ सियाराम साहू को फोन पर इसकी सूचना दी। क्योंकि इन दोनों पुलिस जवानों का घर ग्राम रनई में ही है, इसलिए इन दोनों पुलिस जवानों ने इन सभी आठ मजदूरों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था करने के साथ ही भोजन पकाने के लिए बर्तन भी उपलब्ध करा दिया है। जब सभी मजदूर भरपेट भोजन कर लिए तो है आगे जाने के लिए इन पुलिस जवानों ने नगद राशि भी प्रदान की।
कोरिया जिले में पुलिस जवानों की लगातार दरियादिली देखकर साफ जाहिर है कि IG रतनलाल डांगी की प्रेरणा इन पुलिस जवानों के मन: स्थिति में घर कर गई है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close