
रेप के आरोपी पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक को सस्पेंड करने..मुख्यमंत्री बघेल ने दिया निर्देश…उच्चस्तरीय दल करेगा जांच..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गयी शिकायत के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए है।





