
कोरिया पुलिस की कामयाबी…एक दिन में खोजे 9 और 10 दिन में कुल 13 गुम इंसान…कोविड-19 के साथ विशेष अभियान…

कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को कोविड-19 ड्यूटी के साथ साथ बेसिंग पुलिसिंग के कार्य करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर 14 जून को कुल 9 गुम इंसान की दस्तायाबी (खात्मा) किया गया है।
पिछले 10 दिनों में कुल 13 गुम इंसानों की दस्तयाबी की जा चुकी है। वहीं 06 ऐसे गुम इंसानों के बारे में पता किया गया है जो दूसरे राज्य में हैं। इस कार्यवाही में महत्त्वपूर्ण भूमिका PDSP गिरिजा शंकर साहू,आरक्षक भूपेंद्र यादव, प्रमोद यादव, जितेंद्र ठाकुर, इश्तियाक खान, विनीत सोनी, अजय पोया, रंजीत तिर्की की रही है।




