
राहुल के जन्मदिन पर युवाओ ने थामा कांग्रेस का हाथ…MLA डॉ. विनय के समझ… विधायक ने किया क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण कर बांटा मास्क, फल आदि..
मनेंद्रगढ़ से शराफत अली
क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर मनेन्द्रगढ़ व झगराखांड के कोरेनटाईन सेंटरों का दौरा कर सेंटर में रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना साथ ही फल, मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया गया। वही इन सेंटरों में कार्य कर रहे नगरपालिका, नगरपंचायत के कर्मचारियों को 17 वासेबल पीपी किट वितरण किया गया।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी नगरपंचायत झगराखांड के अध्यक्ष रजनीश पांडेय, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय बड़ा, पप्पू हुसैन, शिवनारायण यादव, अनिल वर्मा, लवली छाबड़ा, गौरभ गुप्ता के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवाओं का कांग्रेस प्रवेश
स्थानीय विश्रामगृह में आज विधायक विनय जायसवाल के कार्यों से प्रभावित से प्रिंस पांडेय, सुमित वैश्य, अभिषेक सरकार,आदर्श सोनी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।