
डॉक्टरों का किया सम्मान…लायनेस क्लब की सदस्यों ने शॉल और श्रीफल…
विश्व डॉक्टर डे के उपलक्ष पर लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों का हार्दिक सम्मान शाल श्रीफल भेट करके किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है इंसान की जान बचाने धरती के भगवान कहे जाने वाले हमारे डॉक्टर के सम्मान में 1 जुलाई को डॉक्टर रूप में मनाया जाता है। बिधान चंद्र राय जिनका जन्मदिन और श्रद्धांजलि दोनों आज ही रहता है ऐसे महान व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए डॉक्टर डे की शुरुआत की गई थी।
इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व करोना महामारी के संकट से जूझ रहा है आज हम और आप घर से बाहर निकलने में डरते हैं इस कठिन परिस्थिति में भी हमारे डॉक्टर डटकर मुकाबला कर रहे हैं उन्हें दिन रात और समय की कोई चिंता नहीं है अपनी जान जोखिम में डालकर चिकित्सा कार्य में लगे हुए हैं डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है।
बीएमओ डॉ सुरेश तिवारी ने कहा कि हम तो सदैव ही सेवारत हैं सेवा से कभी भी पीछे नहीं रहते फिर भी हमें कभी कभी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लायनेस क्लब को धन्यवाद भी दिया। लाइनस सदस्यों द्वारा डॉ सुरेश तिवारी, डॉ गुप्ता, डॉ किरण किशोर, डॉक्टर बर्मन, डॉक्टर विशाखा डे, डॉ अर्चना, डॉक्टर सुषमा पांडेय, डॉक्टर श्वेता केशरवानी, डॉ चौहान का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ स्वदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ मंडल का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर लायनेस पम्मी अरोड़ा, अनीता फरमानिया, प्रतिभा अग्रवाल, मधु जैन, ज्योति मजूमदार, भारती चावड़ा आदि उपस्थित रहे।