
भाजपा के कद्दावर नेता..2 बार पार्षद रहे..भाजयुमो के पूर्व कोरिया जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का थाम हाथ…बीजेपी को झटका…

कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा नगरपालिका के 2 बार पार्षद रहे कद्दावर भाजपा नेता व व्यापक जनाधार वाले प्रदीप तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह आज पैलस जा कर सपत्नीक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदीप भाजयुमो के कोरिया जिला अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। चरचा प्रॉपर में उनका काफी जनाधार बताया जाता है। उन्हें कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने कांग्रेस की दुशाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य श्रीमती लालमणि यादव, विधायक प्रतिनिधि रामकृष्ण साहू, संजय राय, विक्रांत सिंह उपस्थित रहे।

