
निगम का मुख्य द्वार का बोर्ड बना आकर्षण का केंद्र…शहर को सुंदर बनाने की पहल पर महापौर कंचन जायसवाल के द्वारा निगम के मुख्य द्वार पर बनाये गए साइन बोर्ड का लोकापर्ण किया गया..
चिरमिरी । शहर सौंदर्यकरण अंतर्गत चिरमिरी नगर पालिक निगम के मुख्य द्वार पर निगम की प्रथम नागरिक महापौर कंचन जायसवाल निगम आयुक्त सुमन राज एमआईसी सदस्य फ़िरोजा बेगम, एमआईसी सदस्य संदीप सोनवानी ,एमआईसी सदस्य प्रेमशंकर सोनी, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह , सचिव जिला कांग्रेस बलदेव दास, पूर्व पार्षद विनय रंजन की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यालय नगर पालिक निगम के साइन बोर्ड का लोकापर्ण किया गया।
आपको बता दे, की शहर को सुंदर बनाने की पहल पर गुरुवार को 3.25 लाख अधोसंरचना मद से बनने वाली साइन बोर्ड का लोकापर्ण किया गया.
इस दौरान महापौर कंचन जायसवाल ने बताया कि शहर को सुंदर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है, इसी दिशा पर हम लगातार कार्य कर रहे है उन्होंने कहा कि इससे शहर वासियों व दूर दराज से भी आये लोगो को निगम के साईंन बोर्ड देखकर निगम दफ्तर तक पहुँच सकेंगे. शहरवासियों को सुविधा कैसे प्राप्त हो इस दिशा पर हम लगातार कार्य कर रहे है।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता प्रशांत कुमार शुक्ला, इंजिनियर आर.पी.सोनकर,निगम सचिव श्याम देश पाण्डेय, एमआईसी पार्षद सोहन खटीक, सुनील कुमार, दीपक साहू, राजा मुखर्जी मौजूद रहे ।