
गाय चरा कर लौट रहे ग्रामीण पर 3 भालूओं ने हमला कर फाड़ा पेट..
कोरिया जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम खरला में गाय चराकर घर वापस आते समय आज शाम जंगल मे एक ग्रामीण पर तीन भालुओं ने हमला कर ग्रामीण का पेट फाड़ दिया। उसेे गम्भीर हालत में लाया गया है। मनेन्द्रगढ़ हास्पिटल में डॉक्टरों व स्टाफ घायल की जान बचाने में जुटा हुआ है।







