
नपा ने नही ली तो पार्षद आशीष ने ली सड़क के जानलेवा गढ्ढे की…समाजसेवी अनुराग दुबे की सोशल मीडिया में मुहिम रंग लायी…
कोरिया जिले के नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत परियोजना कालोनी से धौराटिकरा मार्ग में ग्राम पंचायत के समय से ही पुलिया धंसने की वजह से सड़क में काफी बड़ा गड्ढा हो गया था। जिसमे रात्रि अंधेरे के अलावा दिन में भी कई छोटी बड़ी दुर्घटना हो चुकी थी। समाज सेवी और गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे अन्नू में सोशल मीडिया के माध्यम से इस सम्बंध में कई बार नपा अध्यक्ष से इसे बनवाने की मुहिम चलाई।

पूर्व की तस्वीर
जिस पर नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बारिश के बाद इसे बनवाने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन वार्ड नम्बर 7 के सक्रिय पार्षद आशीष यादव उर्फ लल्ला को जैसे ही आज इसकी जानकारी हुई उन्होंने बिना देर किए ही मजदूरों को ले जा कर वर्षों पुराने उपरोक्त गड्ढे को भरवा कर बकायदा सीमेंट से पलस्तर कर पूरी तरह दुरस्त कर दिया। जिसके सूखने के बाद अब यहां से राहगीर बिना डरे आवागमन कर सकते हैं। इसके लिए मोहल्ले के लोगो और धौरा टिकरा के निवासियों ने पार्षद आशीष यादव और अनुराग दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

वर्तमान तस्वीर आज की