
नही बनी सड़क तो भाजपाइयों ने सड़क में धान की कर दी रोपाई..नपा से किया आग्रह फसल पकने तक न करें कटाई…
कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 13 की जर्जर व कीचड़ से भरी सड़क में भाजपा नेता अरुण जायसवाल के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच धान की रोपाई कर दी गयी। भाजपा नेता अरुण जायसवाल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 13 की सड़क काफी समय से जर्जर है, बारिश में मिट्टी व मलबे की वजह से वार्ड के लोगो को आवागमन में भारी कठिनाई होती है। भाजपा संगठन द्वारा कई बार नगरपालिका की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया पर सड़क नही बनी। इसलिये आज विरोध के रूप में धान की रोपाई की गई है। अरुण जायसवाल ने नगरपालिका से आग्रह किया है कि फसल पकने तक उसकी कटाई न कि जाए बल्कि फ़सल तैयार होने पर ही कटाई की जाए।















