
10 दिन से सोसायटी में यूरिया खाद नही…किसान परेशान… जिपं अध्यक्ष व भाजपा मंडल ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…
कोरिया जिले के खड़गवां क्षेत्र की सहकारी समिति ग्राम जिल्दा व पोड़ी में यूरिया खाद 10 दिनों से न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा पोड़ी मंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
सहकारी समिति ग्राम जिल्दा व पोड़ी में विगत 10 दिनों से यूरिया खाद उपलब्ध नही हो पा रहा है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में कृषि फसल में यूरिया खाद तत्काल डाला जाना आवश्यक हो चुका है। यदि खाद नही डाला गया यो किसानों को अपूर्णीय क्षति होगी। जिसकी भरपाई कर पाना संभव नही है। किसानों की समस्या को लेकर गत दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, भाजपा मंडल पोड़ी अध्यक्ष राजेंद्र चक्रधारी व जिला सहकारिता संयोजक प्रकोष्ठ अवध बिहारी जायसवाल ने खड़गवां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिल्दा व पोड़ी में तत्काल यूरिया खाद उपलब्ध नही कराया जाता है तो इस संबंध में भाजपा मंडल पोड़ी बचरा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चुन्नी पैकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनमती उर्रे, जिला कार्यसमिति सदस्य नरेस्वर रजक, पूर्व महामंत्री प्यारे साहू, मंडल महामंत्री महेंद्र साहू, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगनारायण साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष साबित्री दास, मंडल आईटी सेल प्रभारी मिथुन यादव एवं बचरा पोंडी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।