
जिला प्रशासन राजनीतिक दुर्भावनावश कार्यवाही करने से बचे-कृष्णबिहारी जायसवाल…
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल द्वारा प्रसे विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, सम्पूर्ण जिले से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि, जिला प्रशासन राजनीतिक दुर्भावनावश पार्टी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध बेवजह प्रशासनिक कार्यवाही कर रहा है। अकारण मुकदमों में उलझाना पुलिस प्रकरण दर्ज कराना, पार्टी कार्यकर्ताओं के मामलों में उनका पक्ष न सुनकर एकपक्षीय कार्यवाही करना निंदनीय है। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि, पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों को हम अपने स्तर पर समीक्षा कर रहे है। और यदि स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्भावनावश कार्यवाही की बात प्रभावित होती है तो हम कार्यकर्ताओं के पक्ष में खड़े होकर हम विरोध करेंगे। अतः अधिकारी राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्यवाही करने से बचे।