
सोशल मीडिया का सहारा लेने की बजाए अपने अधिकारियों को बताएं समस्या…होगा समाधान…-IG डांगी..
सरगुजा रेंज के IG रतन लाल डांगी ने समस्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रेंज के सभी अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उनकी कोई उचित समस्या है जो विभाग से संबंधित है,अपने अधिकारियों को अवगत कराएं वो यथोचित समाधान निकालेंगे।किसी प्रकार की आपदा या महामारी के समय पुलिस की न केवल वैधानिक ड्यूटी है बल्कि मानवीय दायित्व भी है कि आम लोगों की मदद करे।
IG ने कहा कि विभाग मे डीजीपी एवं मैने स्वयं भी अपने नंबर सबको उपलब्ध कराया है, जिससे कोई भी कर्मचारी अपनी उचित बात कह सकता है। यदि उसकी मांग उचित होती है तो उसका निराकरण भी किया जाता है।
IG रतन लाल डांगी ने आगे बताया कि यह देखने में आया है की अधिकतर लोग अपनी पोस्टिंग अपने ही गृह नगर में घर से सबसे नजदीक वाले थाना या मनपसंद जगह में चाहते है, यह संभव भी नहीं हो सकता।इसलिए दबाव बनाने अपने परिवार, अन्य लोगों के माध्यम से या सोशल मीडिया का भी सहारा लेते है जो कि पुलिस जैसे अनुशासित विभाग के लिए कतई उचित नहीं है। ऐसे अनुशासनहीन कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करे।




