
पॉलटिक्स ब्रेक::जोगी कांग्रेस के कद्दावर नेता बिहारी लाल राजवाड़े ने किया कांग्रेस प्रवेश…हुई घर वापसी…
अनूप बड़ेरिया
छजकां के पूर्व कोरिया जिला अध्यक्ष व जोगी कांग्रेस से विधानसभा का चुनाव लड़कर कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करने वाले अंचल के कद्दावर नेता बिहारीलाल राजवाड़े आज कोरिया पैलेस में स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, आशीष डबरे, रामकृष्ण साहू, राजीव गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में बिहारी राजवाड़े को छगकां उन्हें बैकुंठपुर सीट से प्रत्याशी बनाया था। जहां उन्होंने बड़ी तादात में रजवार वोट हासिल कर कांग्रेस की जीत में अघोषित रूप से मदद की थी। वर्तमान में बिहारी लाल राजवाड़े जनपद सदस्य भी हैं। पहले उनके भाजपा में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही थी।




