
आज भी प्रासंगिक हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार-अम्बिका सिंहदेव… गांधी पार्क में किया नई प्रतिमा का लोकार्पण…
अनूप बड़ेरिया
आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला जेल के सामने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा का लोकार्पण स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने किया।
आपको बता दें कि नगर पालिका द्वारा निर्मित गांधी पार्क को नए और आकर्षक रूप में बनाकर महात्मा गांधी की एक बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई है। नए रूप में शानदार ही कम होने के बाद गांधी पार्क अब लोगों को लुभा रहा है।
बापू की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। महात्मा गांधी को दुनियाभर में अहिंसा के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। गांधी जी महान सोच वाले एक साधारण व्यक्ति थे। बापू के विचार आज भी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। गांधी जी के विचारों को अपनाकर हम भी अपने जीवन को बदल सकते हैं।
संसदीय सचिव ने आगे कहा कि गांधी जी एक महान नेता के साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन निडर होकर लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने वाले महात्मा गांधी के विचार आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, नगर पालिका की सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिहारी लाल गुप्ता, ईश्वर दयाल सिंह अनिल जयसवाल, सुरेंद्र तिवारी, संजीव सिंह काजू , भूपेंद्र यादव, जानू वसीम, बिहारी लाल राजवाडे, मनोज दुबे, आशीष यादव, आशीष डबरे, रामकृष्ण साहू, दीपक गुप्ता, दीपक साहू, राजीव गुप्ता, मनीष बजाज सोनू राज यादव, नीलेश तिवारी, विक्की शिवहरे, अरशद खान, लाल दास महंत सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।