
घड़ी चौक से घड़ी और फव्वारा चौक से फव्वारा गायब..यही है शहर का विकास..!..गरीब व्यापारियों से रोजाना टैक्स वसूली पर भड़की भाजपा…धरना…अब होगी तालाबंदी…
10 January 2021
अनूप बड़ेरिया
लंबे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका बैकुंठपुर की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। गरीब व्यापारियों से सफाई के नाम पर 50 ₹ रोजाना टैक्स वसूली को लेकर भाजपाइयों ने सीएमओ के साथ नपा अध्यक्ष को भी आड़े हाथों लिया। भाजपाइयों ने यह भी कहा कि यदि यह टैक्स वसूली बंद नहीं हुई तो 1 हफ्ते बाद नगरपालिका का घेराव और तालाबंदी किया जाएगा।

रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु पाल की अगुवाई में इन्ही सब बातों को लेकर भाजपा ने धरना व आमसभा का प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कहा कि नगर पालिका में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है बिना कमीशन कोई काम नहीं होता है। टेंडर देने में भी जमकर धांधली की जा रही है। भाजपाइयों ने कहा कि घड़ी चौक से घड़ी और फव्वारा चौक से फव्वारा गायब है.. क्या यही शहर का विकास है ? शैलेश शिवहरे के कार्यकाल में कांग्रेसी कहते थे की घड़ी मरम्मत के नाम पर पैसा खा गए… लेकिन यहां तो नगरपालिका के हुक्मरानों ने पूरी की पूरी घड़ी ही खा ली। भाजपा के नेताओं ने कहां की नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के 5 साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है। लेकिन चुनाव के समय किए गए 50 से अधिक घोषणाएं को उन्होंने पूरा नहीं किया है। भाजपा के नेताओं ने बताया कि सड़कों का चौड़ीकरण करने की बजाए सड़क के ऊपर डामर बिछा दिया गया। स्विमिंग पुल की घोषणा भी झूठी रही। जिला अस्पताल में धर्मशाला व मरीजो के परिजनों के आवास की व्यवस्था नहीं हुई। व्यवस्थित नालियां और ढक्कन तक घटिया निर्माण की भेंट चढ़ गए। जगह-जगह महिला और पुरुष प्रसाधन निर्माण, व्यवस्थित खेल परिसर, दुपहिया-चार पहिया वाहन का स्टैंड, शव वाहन, पौधारोपण, दर्शनीय स्थलों का विकास और तालाब का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन व्यवस्थित बनाने जैसी अनेक घोषणाएं आज भी अधूरी है। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने बाजार पारा स्थित जोड़ा तालाब के गहरीकरण करने के नाम बार-बार पैसे निकालने के भ्रष्टाचार को भी आरोप लगाया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेेेश शिवहरे,
मण्डल अध्यक्ष भानू पाल, सुभाष साहू, विपिन जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, बसंत राय, सुरेंद्र चक्रधारी, पंकज गुप्ता, सूवैज अहमद नेपालु, अरविंद सिंह डब्ल्यू, मनोज सोनी, अनुराग दुबे, शारदा गुप्ता, प्रखर गुप्ता, रिचेश सिंह, गुलाब गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अरशद खान, राजेश नायक रवि त्रिपाठी, विजेंद्र जयसवाल, मासूम अहमद, शहीद भाई, आलोक नामदेव, अभिनंदन सिंह, आलेख नामदेव, पुनीत
चंदेल, रेखा सिंह, मंजू जीवनानी, सुमित गुप्ता, रमेश राजवाड़े, अनूप अग्रवाल, घनश्याम साहू,आयुष नामदेव सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।