
देवेन्द्र गुप्ता होंगे व्यापार संघ के नए अध्यक्ष… सर्वसम्मति से हुआ…कहा व्यापारियों के हितों के लिए….
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बड़े व्यापारिक केंद्र देवरी में आज सर्वसम्मति से युवा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता संजू को व्यापारी संघ का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में व्यापार संघ के और सुदृढ़ होने व नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की आशा व्यक्त की। नवनियुक्त अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की व्यापार संघ अभी व्यापारियों के हितों के लिए कटिबद्ध रहेगा। उनके हर सुख-दुख में सभी सदस्य खड़े रहेंगे व उनकी हर समस्या दूर करने का हरसम्भव प्रयास किया जाएगा।