
जब सुबह-सुबह जॉगिंग करते थाने का निरीक्षण करने पहुंचे IG डांगी… मचा हड़कंप…मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले आरक्षक को मिला 1500 का इनाम…
बिलासपुर//
आईजी रतनलाल डांगी हमेशा कुछ अलग करने के लिए प्रसिद्ध हैं..यही वजह है कि उनके बिलासपुर ट्रांसफर के बाद सरगुजा रेंज के आम नागरिक के अलावा पुलिस महकमे के लोग भी उनके जाने के बाद उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। कुछ इसी तरह आज बिलासपुर में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड मे जॉगिंग करते हुए आईजी डांगी पहुंच गए थाना तोरवा… इतनी सुबह आई जी को अप्रत्याशित रूप से थाने में देख वहां उपस्थित सभी स्टाफ एकदम से हडबडा गए। आरक्षक मनोज कुमार बरेठ हेल्प डेस्क पर उपस्थित मिला..आईजी ने सतर्कता से ड्यूटी करने पर उसे 1500 रुपये नगद इनाम दिया। इसी प्रकार थाना मुंशी व एक अन्य स्टाफ उपस्थित पाए गए। आईजी ने थाना परिसर का भ्रमण कर मुंशी से जानकारी ली।पुराने थाना भवन का जायजा लिया। उन्होंने देखा जीर्णशीर्ण अवस्था मे होने से जन सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। IG ने थाना मुंशी प्र. आर.63 शत्रुघ्न मेश्राम को 1000 व आरक्षक 1437 सतीश भारद्वाज 500 रुपये नगद इनाम दिया गया। IG ने मुंशी को आवश्यक निर्देश दिया व पुनः जोगिंग करते हुए निकल गए।