
25 को निकलेगी विशाल शोभा यात्रा…श्रीराम मंदिर निर्माण…
आगामी 25 जनवरी को कोरिया जिले के चरचा कालरी में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस सम्बंध में बीते दिवस हनुमान मंदिर में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यसमिति का बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से धर्मेंद्र सिंह, शशि गुरुजी, अरुण जायसवाल, मन्नू मुदुली, राम सागर, संतोष शर्मा, रोशन ओझा, अमन शर्मा, पप्पू सहित हिन्दू संगठन के अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर बात हुई,जिसमे विशाल शोभायात्रा राम मंदिर निर्माण कार्य हेतु चर्चा में निकालने पर सहमति बनी। विशाल शोभायात्रा की 25 जनवरी दोपहर 12:00 बजे सुभाष नगर दुर्गा पंडाल से निकाली जाएगी। सदस्यों ने इस रैली में लोगो से बड़ी तादात में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
