
MLA के मास्टर स्ट्रोक के आगे झुकी SECL… आखिर देना ही पड़ा निगम की बकाया 5.50 करोड़ की राशि…
एसईसीएल चिरमिरी ने निगम प्रशासन चिरमिरी अपनी बकाया राशि का किया आबंटन...
कोरिया/चिरमिरी । बीते दो वर्षो से वाद विवाद के बीच रुक-रुक कर चल रहे कार्यो पर अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दिखाते हुए एसईसीएल चिरमिरी ने अपनी बकाए राशि को सभी कमी कोताही को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को बेझिझक नगर निगम प्रशासन में खाते में ट्रांसफर कर दिया। जिसका लंबे समय से पत्राचार्य के माध्यम से विवाद चल रहा था। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार बीते दो वर्षो से शहर की सबसे बड़ी एजेंसी के रूप में काबिज एसईसीएल चिरमिरी से उसकी करनी और कथनी को लेकर वर्तमान शहर सरकार के बीच गाहे बगाहे विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। जिसको लेकर वर्तमान महापौर को अपने एमआईसी मेंबरों के साथ कलेक्टर कोरिया के पास जाना पड़ा था। जिसका निराकरण नहीं होने के बाद इस पूरे कार्य का बीड़ा उठाते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक ने इन बातों को बिंदुवार एसईसीएल सह कार्मिक प्रबंधक बिलासपुर मुख्यालय को अवगत कराया और जल्द से जल्द इसे निराकरण करने की बात कही थी और कोई हल नहीं निकले पर उग्र आंदोलन की बात कही थी। जिस पहल पर बीते शुक्रवार को सह कार्मिक प्रबंधक ने अपनी उपस्थिति दिखाते हुए नगर निगम चिरमिरी को अपनी बकाया राशि को पूर्णतः आवंटन कर सारे विवाद पर विराम लगा दिया। जिसका आदेश और राशि आवंटन होते ही मनेंद्रगढ़ विधायक ने सह प्रबंधक को धन्यवाद ज्ञापित किया है । बहरहाल विधायक के इस मास्टर स्ट्रोक से मिले 5.50 करोड़ की बड़ी राशि से निगम प्रशासन के बकाया कार्यो को अब जल्द गति मिलेगी जिसपर विराम लगा हुआ था ।