कांग्रेस का चक्का जाम कल…किसानों के समर्थन में…छग के हर ब्लॉक में…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छग के हर ब्लॉक स्तर पर 6 फरवरी को किसानों के समर्थन में चक्का जाम किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कल 6 फरवरी शनिवार को दोपहर12बजे से 3 बजे तक खरबत चौक बायपास मार्ग में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी कानून के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी प्रकोष्ठ के कांग्रेसियो से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।