
असम विधानसभा चुनाव के लिए राजकुमार बनाये गए डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर…बीते 2 पखवाड़े से असम में ले रहे कार्यकर्ताओं की बैठकें, कर रहे चुनावी सभाएं..
मनेन्द्रगढ़। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने असम विस चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर बनाया है। कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार केशरवानी को असम राज्य के जोरहाट मझौली जिले के जिला कोआर्डिनेटर बनाया गया है। राजकुमार केशरवानी बीते 2 पखवाड़े से यहां कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओ की बैठके व सभाएं ले रहे है। इस दौरान राजकुमार केशरवानी असम के कांग्रेस नेताओं को असम में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए शपथ दिलवा रहे है।

कोआर्डिनेटर राजकुमार केशरवानी जोरहाट जिले में कांग्रेस की स्थिति से असम राज्य के प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत करवा रहे है। राजकुमार केशरवानी ने बताया कि असम चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कोऑर्डिनेटर नियुक्त होना स्वयं के लिए सौभाग्य की बात बताया है। साथ ही इस जिम्मेवारी का निर्वाहन करने का भरोसा दिलाया है। इधर राजकुमार केशरवानी को यह जिम्मेवारी मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेसी नेता उत्साहित है और उन्हें बधाई दी है। गौरतलब हो की छात्र जीवन से अपनी राजनैतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले राजकुमार केशरवानी इस से पहले एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस व कांग्रेस में कई पदों पर रहते हुए मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका से 2 बार पार्षद व नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दे रहे साथ
असम राज्य के जोरहाट मझौली जिले के कोआर्डिनेटर राजकुमार केशरवानी के साथ कोरिया जिला के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा भी असम में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वहां के छात्रों व युवाओ को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराते हुए कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील कर रहे है। स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि भाजपा शासन काल मे यहां का छात्र व युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है जिसका जवाब वो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके देगा।

इन 4 विधानसभाओं की दी गयी जिम्मेदारी
कोआर्डिनेटर राजकुमार केशरवानी को असम राज्य के 4 विधानसभा जोरहाट, माजुली, तीताबोर, देरगाँव की जिम्मेदारी दी गयी है। राजकुमार केशरवानी इन चारों विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी प्रबंधन के गुर भी सीखा रहे है। वही चारों विधानसभा में घूम घूम कर सभाओं के माध्यम से यहां की जनता को कांग्रेस के काम काज से अवगत करा रहे है। राजकुमार केशरवानी का दावा है कि इन चारों विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी।




