
बड़ी खबर:: कोरिया ASI हत्याकांड में 6 आरोपियों को उम्र कैद की मिली सजा…3 साल पहले रनई में हुआ था मर्डर.. माँ-बाप सहित 3 पुत्र भी..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले में एक सहायक उपनिरीक्षक की हत्या के मामले में कोरिया जिला न्यायालय ने 6 आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है। आरोपियों ने 2017 में वारदात को अंजाम दिया था।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के भैयाथान में पदस्थ एएसआई राजेश प्रताप सिंह विभागीय विवेचना में कोरिया जिले के रनई आए हुए थे। 16 दिसंबर 2017 की देर रात्रि लगभग 2:30 बजे एएसआई राजेश चार पहिया वाहन से वापस जा रहे थे, तभी ग्राम रनई की बीच सड़क में उन्होंने कुछ लोगों को शराब के नशे में धुत होकर हल्ला मचाते देखा।

एएसआई राजेश प्रताप सिंह गाड़ी से उतर कर उन्हें समझाने लगे तभी सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से वार कर उनकी हत्या कर दी और शव को वहीं निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी आनंद सोनी ने अपनी टीम के साथ इसकी विवेचना की बस 24 घंटे के भीतर ही आरोपी मधुराम पंडो, उसकी पत्नी मानकुंवर व 3 बेटो रमाशंकर, देवी शंकर और रवि शंकर के साथ विनोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कोरिया जिला न्यायालय में एडीजे श्री अरविंद ने फरवरी 2021 को सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है।


