असमिया रंग में नजर आए विधायक विनय जायसवाल..पहले दिन से ही कांग्रेस का किया धुआंधार प्रचार…
असम- कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल कांग्रेस आलाकमान से मिले असम में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी को संभालने असम पहुंचते ही असमिया रंग में नजर आए। वहां के परिवेश में खुद को ढालते हुए डॉक्टर विनय जयसवाल ने चुनाव प्रचार में मिले प्रभार जिले बरपेटा पहुंचकर जिला मुख्यालय हावली टाउन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहीम खान पूर्व विधायक एवं ब्लॉक अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बरपेटा के विधानसभा सारुखेत्री में प्रत्याशी जाकिर हुसैन के पक्ष में आम सभा के माध्यम से प्रत्याशी हेतु कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगा।
इसी दौरान 37 ग्राम पंचायत का धुँआधार जनसंपर्क व प्रचार प्रसार कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। ग्राम पंचायत दक्षिण पश्चिम बैठारी, ग्राम पंचायत पकबतिबरिपम, ग्राम पंचायत पकाबेक़बारी दक्षिण के कोइतपारा में आम सभा को भी संबोधित किया।
उनके साथ प्रमुख रूप से सहयोगी के रुप में प्रदेश सहसचिव राजेंद्र शुक्ला, राम अवतार अलगमकर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यपज़ जिला महामंत्री वरुण शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित पांडेय, नेता प्रतिपक्ष जगदीश मधुकर एनएसयूआई के कोरिया जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान बर्मन एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक के निज सचिव आकाश बरनवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देखें-वीडियो-