
अंचल राजवाड़े बने भाजयुमो के कोरिया जिलाध्यक्ष… शारदा गुप्ता बने…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले से युवा ऊर्जावान तथा राजनीतिक हल्को में चर्चित रहने वाले अंचल राजवाड़े को कोरिया जिले का भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वही इस पद के दावेदार शारदा गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया गया है। बचे हुए सभी जिला अध्यक्षों की सूची आज जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि कोरिया जिले में काफी तगड़ी प्रतिद्वंदिता होने के कारण यहां की सूची फाइनल नहीं हो पाई थी। अंचल राजवाड़े को पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े का काफी करीबी है।