♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खुटनपारा में निर्माणाधीन भवन से फंदे पर लटकी युवती का शव मिलने से हड़कंप

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के खुटनपारा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निर्माणाधीन भवन के भीतर फंदे से लटकी एक युवती का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान रीना खलको (24 वर्ष) के रूप में हुई है,जो गोविंदपुर की रहने वाली थी और बचरा पोड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आती है। बताया जा रहा है कि रीना खलको खुटनपारा मोहल्ले में ही एक किराए के मकान में रह रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा निर्माणाधीन भवन के भीतर संदिग्ध अवस्था में शव देखे जाने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और आत्महत्या—दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस मृतका के परिजनों,आसपास के लोगों और मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती किन परिस्थितियों में वहां पहुंची और घटना के पीछे क्या कारण रहे। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भय और चर्चाओं का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन भवन में इस तरह की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित साक्ष्यों को एकत्र कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close