
कांग्रेस टूल किट : डॉ रमन सिंह पर एफआइआर भड़के भाजपाइयों ने भूपेश सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी, कहा अगर ……पढ़े कहा कौन किस तरह दिया धरना ….पढ़े पूरी खबर
रायगड़-कांग्रेस के टूलकिट के संबंध में ट्वीट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर की कार्यवाही एवं टूलकिट बनाकर देश की मोदी सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचने व भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने आज प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के आह्वाहन पर पूरे प्रदेश में अपने अपने घरों के सामने धरना दिया।दरसल मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर सत्तापीपासू कंग्रेस पार्टी ने इस सरकार को बदनाम करने का बड़ा ही अव्यवहारिक मार्ग चुना है उसने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थक बुद्धिजीवीओं को एक गुप्त दस्तावेज भेज कर देश की छवि खराब करने की साजिश रची थी।कुछ दिनों पूर्व ही इस टूलकिट का खुलासा हुआ है,हाल के महीनों में सोशल मीडिया में जितना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है.
उनमें से अधिकांश इसी गुप्त दस्तावेज का हिस्सा थे,ऐसा साबित हुआ है।कई वर्षों से देखा जा रहा है कि सत्ता में नही रहने पर कांग्रेसी ऐसे ही किसी राष्ट्र विरोधी कृत्य को अपनाते आई है जो राष्ट्र हित के खिलाफ हो।गलवान और डोकलाम मामले में चीन समर्थक स्टैंड लेने की बात हो या फिर कांग्रेस के नेता द्वारा पाकिस्तान जाकर वहाँ मोदी जी को हराने के लिए सहायता मांगने की,लगातार इनके द्वारा देश विरोधी हरकतें करते पाई गई है।मोदी और भाजपा के विरोध में इस हद तक कोई पार्टी जा सकती है सोच कर ही मन वयाकुल हो उठता है।टूल किट(गुप्त दस्तावेज)के अनुसार कांग्रेस ने अपने समर्थकों के माध्यम से यह प्रचार करवाया की कोरोनो के नए म्यूटेंट को ‘इंडियन स्टेंट’कहा जाए और इस वायरस को मोदी वायरस कहा जाए,कोरोनो से दिवंगत हो रहे लोगों के जलते शवों का प्रस्तुतिकरण नाटकीय ढंग से किया जाए ,उसकी फोटो लेकर विदेशी मीडिया तक भेजी जाए,सभी सनातनियों के आस्था के पर्व कुंभ स्न्नान को इसके प्रमुख कारण के रूप में प्रस्तुत किया जाए कि यहां आई भीड़ के कारण ही कोरोना फैला है।नए संसद भवन के निर्माण को सेंट्रल विस्टा को मोदी महल के रूप में प्रचार कराया जाए।जबकि कोरोना के नियंत्रण हेतु मोदी सरकार के उठाए गए कदमो की डब्लू एच ओ भी प्रसंशा कर चुका है।अपने ही देश के प्रधानमंत्री को बदनाम करने का यह असफल प्रयास निंदनीय है।यह कृत्य प्रत्येक भारतीय के मन को चुभने वाली है।इससे पहले भी देश मे विपदा आई है और उस समय भारतीय जनता पार्टी विपक्ष धर्म का निर्वहन राष्ट्रीय मूल्यों के हित में करती आई है हमारे पास अनेको उदाहरण है जो इस बात को प्रमाणित करते है जैसे पाकिस्तान बांग्लादेश युद्ध के समय हम बड़े विपरीत समय से गुजर रहे थे तब हमारे नेता अटल जी ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी को दुर्गा के रूप में संबोधित किया था यह होता है राष्ट्रप्रेम,यह होता है सुचिता पूर्ण राजनीति,।छतीसगढ़ में हम विपक्ष में है और यहां की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार विपक्ष के आवाज को कुचलने का जो असफल प्रयास कर रही है वो राजनैतिक मर्यादा के विपरीत है ।इसी विषय को ट्विटर पर ट्वीट करने पर छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के ऊपर एफ आई आर किया गया है उसी के विरोध में आज जिले भर के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने बैठकर , हाथों में तख्तियां एवं पैम्फ़्लेट लेकर धरना प्रदर्शन किया और रमन सिंह के साथ उनकी भी गिरफ्तारी की मांग की ।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के मंत्री यूथ आइकन ओपी चौधरी,सांसद श्रीमती गोमतीं साय ,जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरधर गुप्ता,सत्यानन्द राठिया,गुरूपाल सिंह भल्ला,जगन्नाथ पाणिग्रही,राजेश शर्मा, केरा बाई मनहर, ब्रजेश गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर नायक,महामंत्री श्री अरुण धर दीवान,सतीश बेहरा,जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार,कौशलेश मिश्रा,श्रीमती शांता साय, ज्योति पटेल,पुनीत चौहान,बब्बल पांडेय,जिला कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल जिला भाजपा के मंत्री श्रीमती रजनी राठिया, रथु गुप्ता,बिलिस गुप्ता, मीरा धरम जोल्हे,महेश साहू,लीनव राठिया, वरिष्ठ नेता श्रीकांत सोमवार, विवेक रंजन सिन्हा,सुभाष पाण्डेय, शिला तिवारी,विकास केड़िया,जिला प्रवक्ता मनीष शर्मा,सह प्रवक्ता कैलास पंडा,कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा,नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी,उप नेता प्रतिपक्ष सीनू राव ,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कंकड़ वाल,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री शकील अहमद,प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा खलखो,आई टी सेल के प्रदेश पदाधिकारी आलोक सिंह,पवन
शर्मा,सास्कृतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अनुपम पाल,अजा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष दीना नाथ खूंटे, प्रदेश मंत्री जीवर्धन चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कुलकित चन्द्रा,अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश उरांव,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटिया,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अरुण कातोरे, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकृष्ण नायक,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक,अजय नायक,सुमित शर्मा,राजेश बेहरा,सूरज शर्मा,प्रवीण द्विवेदी,महिला मोर्चा से शोभा शर्मा,गीतांजलि पटनायक, दुर्गा देवांगन,अजा मोर्चा अध्यक्ष मोहन कुर्रे,अजजा मोर्चा रामनाथ बैगा सहित मोर्चा प्रकोष्ठ मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं अपने अपने घर के सामने धरने पर बैठे ।